महाशिवरात्रि पर CM नायब सैनी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देकर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव और आगामी बजट सत्र समेत कई विषयों पर चर्चा की है। इसके बाद उन्होंने हरियाणा भवन स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

Read Also: इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करेगा अफगानिस्तान

आपको बता दें, CM सैनी ने दिल्ली में हरियाणा के पूर्व CM एवं मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इसकी जानकारी शेयर कर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट कर कहा कि, “वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री आदरणीय @mlkhattar जी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर आगामी स्थानीय निकाय चुनाव,बजट सत्र,संगठनात्मक विषयों सहित प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर @BJP4Haryana प्रदेश अध्यक्ष @MohanLal_Badoli जी और प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा जी भी उपस्थित रहे।”

Read Also: सुबह की चाय पीने से पहले पानी पीना क्यों है जरूरी? जानें इसके कारण…

इसके अलावा महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में बने शिव मंदिर में पूजा-पाठ कर उन्होंने कहा, “महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नई दिल्ली हरियाणा भवन स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेश के परिवारजनों की समृद्धि और खुशहाली के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की। सभी शिव भक्तों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन-पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। #हर_हर_महादेव ”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *