Mahakumbh: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, महाकुंभ को बताया मैजिकल’

Preity Zinta News:

Preity Zinta News: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने तीसरी बार संगम में डुबकी लगाई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि ये मैजिकल होने के साथ थोड़ा दुख पहुंचाने वाला भी था।उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई। प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो वहां प्रार्थना करने और संगम में डुबकी लगाने की कई तस्वीर शेयर की।

इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट-  पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि ये कुंभ मेले में मेरी तीसरी यात्रा थी और ये जादुई, दिल को छू लेने वाला और थोड़ा दुखद भी था। जादुई इसलिए क्योंकि मैं कितनी भी कोशिश करूं, मैं ये नहीं बता सकती कि मुझे कैसा महसूस हुआ। दिल को छू लेने वाला इसलिए क्योंकि मैं अपनी मां के साथ गई थी और ये उनके लिए खास महत्व रखता है।

Read also-पंजाब के मंत्री ने CBSE परीक्षा के विषयों से पंजाबी विषय को हटाने का किया दावा, बोर्ड ने दी सफाई

मैं जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्त होना चाहती-  इसके बाद उन्होंने बताया कि वह उसी समय दुखी भी क्यों महसूस कर रही थीं। प्रीति ने लिखा कि दुखद इसलिए क्योंकि मैं जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्त होना चाहती थी, लेकिन मुझे जीवन और आसक्ति के द्वंद्व का एहसास हुआ। प्रीति ने आगे लिखा कि क्या मैं अपने परिवार, अपने बच्चों और अपने प्रियजनों को छोड़ने के लिए तैयार हूं? नहीं! मैं तैयार नहीं हूं।ये बहुत ही भावुक पल होता है, जब आपको ये एहसास होता है कि आसक्ति के तार बहुत मजबूत हैं। चाहे आपकी आसक्ति कुछ भी हो, आखिरकार आपकी आध्यात्मिक यात्रा और आगे की यात्रा अकेले ही होगी।

Read also-पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह बोले- CBSE परीक्षा से पंजाबी भाषा को हटाने की साजिश

मुझे विश्वास है-  अभिनेत्री ने ये भी बताया कि वो महाकुंभ में फिर से क्यों आईं। उन्होंने लिखा कि मैं इस धारणा के साथ वापस आई कि हम आध्यात्मिक अनुभव वाले मनुष्य नहीं हैं, बल्कि आध्यात्मिक प्राणी हैं जो मानवीय अनुभव कर रहे हैं। इसके आगे मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे विश्वास है, मेरी जिज्ञासा निश्चित रूप से उन सभी उत्तरों को ढूंढ लेगी, जिनकी मुझे तलाश है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *