दिल्ली-NCR में विकास को लगे पंख, फर्नीचर कंपनी आइकिया NCR में ऑनलाइन बिक्री शुरू करेगी

Furniture Company Ikea:

Furniture Company Ikea: स्वीडन की प्रमुख फर्नीचर और घरेलू फर्नीचर की कंपनी आइकिया अगले कुछ सालों में गुरुग्राम और नोएडा में फुल साइज फिजिकल स्टोर खोलने की तैयारी में है। इसी कड़ी में वो इसी हफ्ते दिल्ली-एनसीआर और नौ दूसरे बाजारों में ऑनलाइन बिक्री शुरू करेगी।इसके अलावा, आइकिया इंडिया ने स्टोर खोलने से पहले दिल्ली-एनसीआर में छोटे सिटी सेंटर खोलने की योजना बनाई है।देश के अन्य नौ बाजार जहां आइकिया ऑनलाइन बिक्री के माध्यम से प्रवेश कर रही है, वे हैं- आगरा, प्रयागराज, अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, लुधियाना और वाराणसी।

Read also-Sports News: ICC चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज मिशेल स्टार्क, टखने की चोट बनी मुख्य कारण

हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु में स्टोरों के साथ छह साल के परिचालन के बाद आइकिया दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में प्रवेश कर रही है।आइकिया इंडिया की सीईओ सुजैन पुल्वेरेर ने कहा कि उनकी कंपनी के लिए ये बहुत रोमांचक समय है। उनके मुताबिक कंपनी ने भारत, उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े बाजार में दाखिल होने के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार किया है।कंपनी ने कहा कि उत्तर भारत निश्चित तौर से भारत का सबसे बड़ा होम फर्निशिंग्स मार्केट है और आइकिया का लक्ष्य इस मौके का फायदा उठाना है।

Read also-टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने ममता के साथ मतभेद की अटकलों को खारिज कर दिया बड़ा बयान

आइकिया के पास अलग-अलग फॉर्मेट के लिए एक स्टोर ऐप होगा और दिल्ली-एनसीआर में दो फुल साइज स्टोर होंगे। गुरुग्राम में स्टोर 2026 में और नोएडा में 2028 में खुलेगा।आइकिया ने अब भारत के लिए हाइब्रिड ओमनी-चैनल रणनीति अपनाई है। इसमें किसी भी बाजार में फिजिकल स्टोर खोलने से पहले कंपनी ऑनलाइन बिक्री शुरू करती है। आइकिया इंडिया की बिक्री में ऑनलाइन बिक्री का योगदान करीब 30 फीसदी है।नौ शहरों और दिल्ली-एनसीआर से ऑनलाइन बिक्री के योगदान के बारे में पूछे जाने पर आइकिया इंडिया की ई-कॉमर्स प्रमुख भावना जायसवाल ने कहा कि कंपनी अस्थायी तौर पर संख्या में तब तक वृद्धि देखेगी जब तक कि देश के सबसे बड़े बाजार दिल्ली-एनसीआर में स्टोर नहीं खुल जाते।उन्होंने कहा कि दिल्ली का ऑनलाइन बाजार बेंगलुरु जितना बड़ा है और कंपनी को बिक्री में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *