टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने ममता के साथ मतभेद की अटकलों को खारिज कर दिया बड़ा बयान

West Bengal Politics:

West Bengal Politics: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ मतभेद की खबरों को खारिज किया और उनके प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग कह रहे हैं कि मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं, वे झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। अगर मेरा सिर भी कलम कर दिया जाए तब भी मैं ‘ममता बनर्जी जिंदाबाद’ ही कहूंगा। इन दिनों जो भी खबरें आ रही हैं वो सरासर झूठ है। मैं जानता हूं कि अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले अपने निहित स्वार्थ के कारण कुछ लोग इस तरह की झूठी खबर फैला रहे हैं।’

Read also-बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए CM ममता ने भरी हुंकार, चुनाव में 215 से ज्यादा सीट जीतने का रखा लक्ष्य

अभिषेक बनर्जी, सांसद, टीएमसी:बाजार में एक नया भ्रम फैलाया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी बीजेपी में शामिल होंगे। भले ही आप मेरा गला काट दें, फिर भी मेरे मुंह से ‘ममता बनर्जी जिंदाबाद’ का नारा निकलेगा।”

Read also-Mahakumbh: CM योगी का बड़ा ऐलान, कड़ी मेहनत करने वाले सभी सफाई और स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा 10 हजार बोनस

215 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में कुल 294 में से 215 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।ममता बनर्जी ने साथ ही दावा किया है कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दमदार प्रदर्शन की वजह से बीजेपी की सीटों की संख्या में खास गिरावट देखने को मिलेगी।बीजेपी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 77 सीट जीत थीं।ममता बनर्जी ने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “हम अगले बंगाल विधानसभा चुनावों में 294 में से 215 से अधिक सीट जीतेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि बीजेपी की सीटों की संख्या में और गिरावट आए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *