मथुरा में होली खेलने पहुंच रहे श्रद्धालु, मंदिरों में उड़ने लगा गुलाल

उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में श्रद्धालु होली खेलने के लिए पहुंचने लगे हैं। बांके बिहारी मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर में होली से पहले ही धूमधाम के साथ उत्सव मनाने का शुभारंभ हो गया है। होली के रंग में रंगने का ये सिलसिला अब पूरे मार्च महीने चलेगा। मंदिरों में श्रद्धालु गुलाल उड़ाकर होली खेल रहे हैं। वहीं होली के आगामी आयोजनों की तैयारियां भी जोरों पर हैं।

Read Also: SEBI के 11वें चेयरमैन बने तुहिन कांत पांडे ने संभाला कार्यभार, मुख्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

आपको बता दें, देश-विदेश से मथुरा-वृंदावन पहुंच रहे श्रद्धालु यहां मंदिरों में गुलाल उड़ाकर होली खेल रहे हैं। बांके बिहारी मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिष्ठित राधा रमण जी और राधा वल्लभ जी के मंदिर भी पहुंचे रहे हैं। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग भी होली को लेकर काफी उत्साहित हैं। मंदिरों में अभी से रंग उड़ने लगा है और श्रद्धालु इसी गुलाल के रंग में हरे-पीले-लाल हो रहे हैं। गुलाल का रंग तो कहने को है असल में श्रद्धालु राधे-श्याम की भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं।

Read Also: उत्तराखंड हिमस्खलन हादसा: बर्फ में दबे 50 मजदूरों को बाहर निकाला गया, 4 की हुई मौत और 5 लोगों की तलाश जारी

मथुरा-वृंदावन में होली से पहले ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। 7 मार्च को नंदगांव में फाग उत्सव होगा, जिसमें होली खेलने के लिए सखियों को बुलाने की परंपरा मनाई जाती है। बरसाना में 8 मार्च को आयोजित होने वाली लट्ठमार होली की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। 10 मार्च को बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली खेली जाएगी। 11 मार्च को गोकुल स्थित रमणरेती में भव्य होली खेली जाएगी। 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और फिर 14 मार्च को जमकर रंगों की होली खेली जाएगी। वहीं 15 मार्च को बलदेव में मशहूर दाऊजी का हुरंगा आयोजन होगा और इसके बाद 22 मार्च को वृंदावन में रंगनाथ जी मंदिर में होली महोत्सव का समापन किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *