जेपी नड्डा ने किया BJP की नई टीम का ऐलान, राम माधव सेक्रेटरी पद से हटाए गए !

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राषट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा की राष्‍ट्रीय टीम में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह, राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास और पश्चिम बंगाल में भाजपा के चर्चित चेहरे मुकुल रॉय को राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष के तौर पर बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है। वहीं बिहार जहां आगामी विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं वहां से सांसद राधा मोहन सिंह को भी राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष जैसा पज सौंपा गया है।


अगर इस लिस्ट के बड़े बदलाव की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे बड़ा बदलाव राम माधव और मुरलीधर राव को जनरल सेक्रेटरी पद से हटाया गया है। जबकि तेजस्वी सूर्या जैसे नेताओ को संगठन में मौका दिया गया है।

इसके अलावा मध्‍य प्रदेश के चर्चित नेता कैलाश विजयवर्गीय को राष्‍ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं युवा नेता सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यूपी के अमित मालवीय को राष्‍ट्रीय आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्‍मेदारी मिली है। सांसद राजकुमार चहर को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।

Also Read- सरकार के रक्षा सौदों को लेकर CAG का बड़ा खुलासा, विपक्ष ने सरकार को घेरा !

गौरतलब है ये ऐलान ऐसे वक्त हुआ है जब बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वहीं मध्यप्रदेश में उपचुनाव होने हैं। मौजूदा वक्‍त में बिहार में भी भाजपा और जदयू की गठबंधन सरकार है। बिहार में भाजपा और जदयू के सामने दोबारा सत्‍ता हासिल करने जबकि मध्‍यप्रदेश में बीजेपी के सामने सत्‍ता में बने रहने की चुनौती है। ऐसे में भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के लिए भी अपनी नई टीम के प्रभाव और उसके दबदबे को साबित करने की चुनौती होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *