Hooghly: दुष्कर्म का शिकार हुई चार साल की मासूम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Hooghly: पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के तारकेश्वर में चार साल की बच्ची का रेलवे शेड से अपहरण कर कथित तौर पर उसका ‘‘यौन उत्पीड़न’’ किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार को उस समय हुई जब बच्ची रेलवे शेड के नीचे अपनी दादी के साथ सो रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची शनिवार दोपहर एक नाले के पास बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।Hooghly:

Read Also-MP: मिड-डे मील में अखबार पर भोजन परोसने से स्कूल की हुई किरकिरी, आलोचना के बाद स्कूल को…

उन्होंने बताया कि बंजारा समुदाय से ताल्लुक रखने वाली बच्ची को पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में चंदननगर उप-मंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि तारकेश्वर पुलिस शुरू में इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी।Hooghly:

Read Also- पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड ने दी दस्तक, सर्दी के सितम से खुद को कैसे बचाएं और क्या करें उपाय ?-जानिए

अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पुलिस पर राज्य की ‘‘फर्जी कानून-व्यवस्था की छवि को बचाने के लिए सच्चाई को छिपाकर अपराध को दबाने’’ का आरोप लगाया। उन्होंने पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘ममता बनर्जी, आप एक असफल मुख्यमंत्री हैं। आपके शासन में पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है।’’Hooghly:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *