दिल्ली में होली के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, जगह-जगह की जा रही पेट्रोलिंग

Alert in Delhi on Holi

Alert in Delhi on Holi: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने होली से पहले 300 संवेदनशील जगहों की पहचान की। पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का पता लगाने के लिए विशेष टीमें तैनात कीं हैं।दिल्ली पुलिस ने होली के त्योहार और रमजान की जुमे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके लिए अर्धसैनिक बलों के साथ 25,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी शहर में कड़ी निगरानी करेंगे।

Read also-हैदराबाद में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, लिफ्ट में फंसकर मासूम की मौत

14 मार्च को होली का त्योहार रमजान के पवित्र महीने में जुमे की नमाज के साथ ही मनाया जाएगा।पुलिस ने 300 से ज्यादा संवेदनशील जगहों की पहचान की है और ड्रोन का इस्तेमाल करके और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करके नजर रखी जा रही है।हर जिले में अमन समितियों के साथ बैठकें भी नियमित रूप से हो रही हैं। पुलिस ने कहा कि दिल्ली के सभी 15 जिलों में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, खासकर रिहायशी इलाकों और होली के लिए मशहूर जगहों पर।

Read also-तमिलनाडु: नीलगिरी में जंगली जानवर के हमले में महिला की दर्दनाक मौत

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से नाकेबंदी करेगी।शराब पीकर गाड़ी चलाने और रेड लाइट जंप करने वालों पर लगाम लगाने के लिए प्रमुख सड़क चौराहों पर विशेष टीमें तैनात की जाएंगी।अधिकारी ने बताया कि होली के दिन कड़ी चेकिंग की जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *