CM सिद्दारमैया ने स्टालिन को लिखा पत्र, परिसीमन विरोधी’ बैठक में शामिल होने का किया अनुरोध

CM Siddaramaiah News:

CM Siddaramaiah News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने गुुरुवार को संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन के खिलाफ डीएमके के नेतृत्व वाले विरोध को समर्थन दिया और उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए चेन्नई में आयोजित बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को लिखे पत्र में सिद्दारमैया ने कहा कि वो पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Read also-CM अब्दुल्ला ने किया बड़ा ऐलान- लद्दाख को दी जाएगी 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय देनदारियां

उन्होंने 13 मार्च को लिखे पत्र में कहा, “मुझे आपका सात मार्च का पत्र मिला जिसमें राज्यों की स्वायत्तता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं, जिसका हमारी राजनीति के सिद्धांतों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। विशेष रूप से, जनसंख्या मानदंडों के आधार पर संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के मुद्दे पर समान विचारधारा वाले राज्यों द्वारा विस्तार से चर्चा किए जाने की जरूरत है। मैं बैठक में भाग लेना चाहता हूं, लेकिन अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण ऐसा करने में असमर्थ हूं।”
मुख्यमंत्री ने 22 मार्च को होने वाली बैठक के महत्व को स्वीकार करते हुए कहा, “मैंने उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार से विचार-विमर्श में भाग लेने का अनुरोध किया है।”

Read also-Bihar News: नीतीश जी की उम्र ज्यादा हो चुकी है, वे पीएम और राबड़ी- दोनों से गाली सुन चुके हैं – निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

बुधवार को तमिलनाडु के वन मंत्री के. पोनमुडी और राज्यसभा सदस्य मोहम्मद अब्दुल्ला इस्माइल ने सिद्दारमैया से उनके निवास ‘कावेरी’ में मुलाकात की, ताकि केंद्र सरकार के लोकतंत्र विरोधी और दक्षिण विरोधी रुख के खिलाफ जारी प्रदर्शनों पर चर्चा की जा सके।डीएमके के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र के ‘‘लोकतंत्र और संघवाद को कमजोर करने’’ के कथित प्रयास की निंदा की।डीएमके परिसीमन के मुद्दे पर चर्चा के लिए एनडीए के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू जैसे नेताओं सहित कई दलों के नेताओं से संपर्क कर रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *