हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को अज्ञात लोगों ने मारी गोली

Himachal Pradesh News:

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को शुक्रवार को उनके आवास पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि हमले में ठाकुर और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) घायल हो गए। उसने बताया कि हमलावरों ने करीब 12 गोलियां चलाईं।

Read also-गुजरात के राजकोट में दर्दनाक हादशा, हाईराइज बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत

पूर्व विधायक पत्नी को आवंटित सरकारी आवास के प्रांगण में अन्य लोगों के साथ होली मना रहे थे, तभी चार लोग आये और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक ठाकुर के पैर में गोली लगी है।बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने पीटीआई वीडियो को बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है।उन्होंने बताया कि हमलावर कथित तौर पर मुख्य बाजार की ओर पैदल भागे हैं। धवल ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Read also-डीएमके ने तमिलनाडु में पेश किया 2025-26 का बजट, किसे क्या मिला लाभ? डिटेल में समझें

पुलिस के मुताबिक हमले के तुरंत बाद ठाकुर को इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला रेफर कर दिया गया, जबकि पीएसओ को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *