गुजरात के राजकोट में दर्दनाक हादसा, हाईराइज बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत

Rajkot Fire News:

Rajkot Fire News: गुजरात के राजकोट शहर में शुक्रवार सुबह 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि घटना 150 फुट रिंग रोड इलाके में हुई और इमारत में फंसे लगभग 40 निवासियों को बचा लिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अटलांटिस अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

Read also-डीएमके ने तमिलनाडु में पेश किया 2025-26 का बजट, किसे क्या मिला लाभ? डिटेल में समझें

अधिकारी ने कहा कि अपराह्न के आसपास आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान कल्पेश लेउवा और मयूर लेउवा के रूप में हुई है। तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो लोग बाहरी थे और किसी काम से इमारत में आए थे।अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने ऊपरी मंजिलों पर फंसे लगभग 40 लोगों को बचा लिया है। इनमें से पांच लोगों को दमकल विभाग की ‘हाइड्रोलिक क्रेन’ की मदद से नीचे उतारा गया। इस सिलसिले में जांच जारी है।’’

Read also-Celebs Holi Wishes: रंगों में डूबा बॉलीवुड, फिल्मी सितारों ने दी फैंस को होली की बधाई

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *