धार्मिक तीर्थ स्थल पर शराब पीने के मामले में बुरे फंसे ओरी, NC विधायक ने कानूनी कार्रवाई की मांग की

Tanveer Sadiq on Orry:

Tanveer Sadiq on Orry: जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने सोमवार को कहा कि किसी को भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है और अगर कोई कानून तोड़ता है तो उसे दंडित किया जाना चाहिए। वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी और सात दूसरे आरोपियों पर वैष्णो देवी तीर्थस्थल बेस कैंप में ‘शराब पीने’ के मामला में दर्ज की गई शिकायत पर टिप्पणी कर रहे थे।

Read also-Telangana Tunnel Accident: तेलंगाना सुरंग हादसा में लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी

पुलिस ने सोमवार को बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवतरमणि, जिन्हें ओरी के नाम से जाना जाता है। वो और उनके साथ सात लोगों पर माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल के लिए बने बेस कैंप कटरा के एक होटल में कथित तौर पर शराब पीने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है ।विधायक सादिक ने कहा, “गलत है, अगर गुलमर्ग (फैशन शो) में ये हुआ तो गलत है और जो कटरा में हुआ वो भी गलत है।

Read also-Bollywood: फिट इंडिया आइकन बने सेलिब्रिटी आयुष्मान खुराना, फिटनेस के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

धार्मिक संवेदनशीलता के मद्देनजर मुझे नहीं लगता ऐसी चीजें करनी चाहिए। और जिस तरह से मैंने सुना है कि एफआईआर की गई है, उसे तार्किक निष्कर्ष की ओर जाना चाहिए। कोई भी इसमें अगर लॉ ब्रेक करता है तो बिल्कुल उसे सजा होनी चाहिए। मैंने फिर से कहा कि धार्मिक संवेदनशीलता बहुत जरूरी है, किसी को हक नहीं बनता है कि वो धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *