दिल्ली में बेकाबू हुआ प्रदूषण, कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई और कम !

दिल्ली में गुरुवार सुबह भी एयर क्वालिटी(AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से AQI लगातार 400 के पार बना हुआ है। आज सुबह 9 बजे AQI 467 था, जबकि एक दिन पहले ये 418 दर्ज किया गया था। वहीं प्रदूषण की मार के बीच कोहरे के साथ सर्दी की एंट्री से सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों और सड़कों पर जाम के झाम का सामना करना पड़ रहा है।

Read Also: रायपुर एयरपोर्ट पर कोलकाता जा रहे इंडिगो विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बम की सूचना मिलने से मचा हड़कंप !

आपको बता दें, दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति में फिलहाल कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। गुरुवार सुबह 9 बजे AQI 467 था, जबकि एक दिन पहले 418 दर्ज किया गया था। दिल्ली में अगर ऐसे ही हालात रहे तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप के तीसरे फेज को लागू किया जा सकता है और इसमें कंस्ट्रक्शन पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सकती है। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल चलित कई मोटर वाहनों के चलने पर प्रतिबंध भी लग सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा और इसके साथ प्रदूषण का संगम देखने को मिला। गुरुवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली के सफदरजंग एरिया में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिपोर्ट किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह भी घने कोहरे का अनुमान जताया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *