Up Politics: महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव ने BJP पर बोला सियासी हमला, लगाया ये गंभीर आरोप

Akhilesh Yadav:

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया कि महाकुंभ में गए करीब एक हजार श्रद्धालुओं का कोई पता नहीं चल पाया है।अखिलेश यादव ने कहा कि, “बीजेपी को कम से कम उन लोगों के परिवारों की मदद करनी चाहिए जिन्होंने अपनी जान गंवाई और जो लापता हैं। महाकुंभ में गए करीब एक हजार हिंदू अभी भी लापता हैं। बीजेपी को लापता हिंदुओं की जानकारी उनके परिवारों को देनी चाहिए। यूपी सरकार को परिवारों से किए गए वादे पूरे करने चाहिए। महाकुंभ में आने-जाने के दौरान जिन लोगों की जान गई, क्या सरकार उन श्रद्धालुओं की मदद नहीं करेगी?”

Read Also: अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सुनीता विलियम्स की वापसी, PM मोदी ने जताई खुशी

अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी: भारतीय जनता पार्टी और उनके लोगों को कम से कम उन परिवार वाले लोगों की मदद करनी चाहिए जिनके परिवार के सदस्य खोए हैं। अभी भी एक हजार हिंदू खोए हुए हैं जिनका कोई पता नहीं है।बीजेपी को लापता हिंदुओं की जानकारी उनके परिवारों को देनी चाहिए।

Read Also: दो मछुआरे समुद्र में लापता, नौसेना ने शुरू किया तलाशी अभियान

बीजेपी पर दिया बड़ा बयान – यूपी सरकार को परिवारों से किए वादे पूरे करने चाहिए। महाकुंभ में आते-जाते जिन लोगों की जान हादसों में चली गई, कोई राजस्थान से आया, कोई मध्य प्रदेश से आया, दूसरे प्रदेशों से आए, क्या सरकार उन श्रद्धालुओं की मदद नहीं करेगी? तो जब इतनी बातें हो रही हैं कि भागीरथी से जोड़ा जा रहा है, तो कम से कम जो लोग खो गए हैं बीजेपी उन्हें खुजवाए (तलाश कराए)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *