जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत और 17 लोग घायल

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में रविवार को बड़ा ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर बस और टैक्सी की जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौत और 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

Read Also: जयपुर में विंटेज कार रैली का हुआ आयोजन, 100 से अधिक प्रतिष्ठित मॉडल हुए शामिल

गांदरबल सड़क हादसे को लेकर अधिकारियों ने ये जानकारी दी है कि जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर रविवार को बस और टैक्सी की टक्कर हुई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने ये भी बताया कि हादसा गुंड इलाके में हुआ और दोनों वाहनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि हादसे की चपेट में आए लोग मध्यप्रदेश के रजिस्टर नंबर वाली टैक्सी में यात्रा कर रहे थे। मामले की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *