CJP: प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से बिफरे राहुल गांधी, बोले- छात्र न्याय के हकदार, उच्चतम न्यायालय की निगरानी में…

CJP:

CJP: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि छात्र न्याय के हकदार हैं और उनके साथ प्रदर्शन के दौरान हुई कथित बर्बरता की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाना चाहिए।CJP:  

Read Also-CRPF जनरल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद फ़ोर्स की ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘छात्र न्याय के हकदार हैं। हमारे छात्रों के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाना चाहिए।’CJP:  

Read Also- Sports News: हॉकी इंडिया की भगवा जर्सी पर मचा बवाल, दिलीप टिर्की ने जर्सी का रंग बदलने पर जारी किया स्पष्टीकरण

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ हुई ”बर्बरता” के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं और उन्हें पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।उन्होंने ये मांग भी की थी कि उच्चतम न्यायालय की निगरानी में उच्चाधिकार-प्राप्त समिति से जांच कराई जानी चाहिए।CJP:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *