लैक्मे फैशन वीक एक्स FDCI ने अपनी 25वीं वर्षगांठ का जश्न शानदार अंदाज में मनाया

Lakme Fashion Week: Lakme Fashion Week x FDCI celebrated its 25th anniversary in grand style

Lakme Fashion Week: मनीष मल्होत्रा, तरुण तहिलियानी, फाल्गुनी शेन पीकॉक और रितु बेरी सहित करीब 30 प्रसिद्ध डिजाइनरों ने लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्लू) एक्स फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के 25 साल के सफर को अनोखे अंदाज से सम्मानित किया।

Read Also: इस सुपरफूड को अपनी डाइट में करें शामिल, गर्मी से दिलाएगा राहत…

इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने लैक्मे के चेहरे के रूप में अपनी वापसी की घोषणा की। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी भारतीय मूल के अमेरिकी अभिनेता काल पेन ने रविवार रात की। लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई की इस वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए फैशन डिजाइनरों ने अपने पिछले कलेक्शन में से दो सबसे बेस्ट डिजाइनों को चुना, जिन्हें उन्होंने पिछले 25 सालों में इस भव्य समारोह में प्रस्तुत किया था।

शो के आखिर में आयोजकों ने दिवंगत डिजाइनर रोहित बल को याद किया, जिन्होंने अक्टूबर 2024 में एलएफडब्ल्यू एक्स एफडीसीआई के दिल्ली संस्करण का उद्घाटन किया था। जब एलईडी स्क्रीन पर रोहिल बल के आखिरी फैशन शो के फुटेज दिखाए गए, तो बॉलरूम में दर्शकों ने खड़े होकर फैशन डिजाइनर का अभिवादन किया। रोहित बल का एक नवंबर 2024 को 63 साल की उम्र में निधन हो गया था। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने लैक्मे के साथ “एक नया अध्याय शुरू करने” के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “चाहे वो तब रैंप पर चलना हो जब मैं साइज ज़ीरो पर थी या मेरे पेट में तैमूर था, चाहे वो साइज 10 या 12 हो, इससे कभी कोई फर्क नहीं पड़ा। जो मायने रखता था वो ये कि मेरा दिल लैक्मे फैशन वीक के मंच पर था, हर उस डिज़ाइनर के साथ जिसके लिए मैंने वॉक किया है।” उन्होंने कहा, “मैं फिर से लैक्मे परिवार के साथ वापस आ गई हूं। उम्मीद है कि मैं अपने सभी पसंदीदा डिजाइनरों के साथ रैंप पर वापस आऊंगी, शायद साइज जीरो के रूप में नहीं, लेकिन पूरी तरह से उस पर राज करूंगी।”

लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई के समारोह में जाने-माने डिजाइनर पहुंचे। इसमें इगौरी और नैनिका, वरुण बहल, मोनिशा जयसिंह, आशीष एन सोनी, नरेंद्र कुमार अहमद, रोहित गांधी और राहुल खन्ना, राजेश प्रताप सिंह, रॉ मैंगो, पंकज और निधि, अल्पना और नीरज, नम्रता जोशीपुरा, शांतनु निखिल, भीभू मोहपात्रा, रीना ढाका, अमित अग्रवाल, राहुल मिश्रा, अंशु अरोड़ा, बोडिस बाय रुचिका सचदेवा, गौरव गुप्ता, सुनीत वर्मा, नलिनी रमानी, अनीता डोंगरे, जेजे वलाया और अनामिका शामिल हैं। जिन्होंने पिछले बुधवार को इस साल के फैशन वीक की शुरुआत की।

लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई की सिल्वर जुबली पर एफडीसीआई के अध्यक्ष सुनील सेठी ने इसे “भावनात्मक” अवसर बताया। उन्होंने कहा, “ये मील का पत्थर मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से खास है और भी इसलिए क्योंकि मैं शुरुआत से ही यहां था। सबसे पहले, सेल्फ्रिज (यूके रिटेल डेस्टिनेशन) के खरीदार के रूप में और फिर एफडीसीआई का नेतृत्व करते हुए। सुनील सेठी ने अपने संबोधन में कहा, “मैं ऐसे डिजाइनरों से भरे कमरे में खड़ा हूं जो इस यात्रा में मेरे साथ रहे हैं। इतने साल बीत गए हैं। हम लैक्मे और रिलायंस के प्रति उनके अटूट समर्थन के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। 50वीं वर्षगांठ का इंतजार है।

Read Also: कर्नाटक पुलिस ने लुटेरे गिरोह का किया भंडाफोड़, चोरी का 17 किलोग्राम से ज्यादा सोना बरामद

इस कार्यक्रम में पिछले 25 सालों में एलएफडब्ल्यू एक्स एफडीसीआई रैंप पर शोस्टॉपर के रूप में चलने वाली फिल्मी हस्तियों को दिखाने वाला एक वीडियो चलाया गया। इनमें शाहरुख खान, काजोल, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, कैटरीना कैफ, बिपाशा बसु, सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा जोनास और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत शामिल थे। अपने पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, एलएफडब्ल्यू एक्स एफडीसीआई के 2025 संस्करण में ताहिलियानी, शांतनु और निखिल, मिश्रा, फाल्गुनी शेन पीकॉक, जोशीपुरा, शिवन और नरेश, और साक्षी और किन्नी जैसे प्रसिद्ध डिजाइनरों के कलेक्शन दिखाए गए। समारोह में डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़, सामंत चौहान, मसाबा गुप्ता, कुणाल रावल, सुपरमॉडल मेहर जेसिया, सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया और अभिनेता रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, डायना पेंटी, बनिता संधू, अनसूया सेनगुप्ता और ऋचा मूरजानी भी शामिल हुईं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *