Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 2027 में अबू धाबी में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स के मंच पर वापसी करेंगे। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईआईएफए) वीकेंड एंड अवॉर्ड्स का 27वां संस्करण 22 और 23 जनवरी 2027 को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में आयोजित होगा।Bollywood:
Read Also: ATS का बड़ा खुलासा: अलकायदा से जुड़े संदिग्ध आतंकी बना रहे थे बम, पाकिस्तान-तुर्की जाने की थी तैयारी
सलमान खान ने कहा कि आईफा सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि फिल्मों का जश्न है।उन्होंने एक बयान में कहा, “आईफा और मेरा रिश्ता बहुत पुराना है। मैं शुरुआती वर्षों से इस सफर का हिस्सा रहा हूं। जब भी आईफा बुलाता है, एक खास एहसास होता है, क्योंकि ये सिर्फ अवॉर्ड शो नहीं है, बल्कि हमारी फिल्मों, हमारे लोगों और दर्शकों का जश्न है।”Bollywood:
Read Also: ATS का बड़ा खुलासा: अलकायदा से जुड़े संदिग्ध आतंकी बना रहे थे बम, पाकिस्तान-तुर्की जाने की थी तैयारी
उन्होंने कहा, “मैंने कई वर्षों में आईफा में परफॉर्म किया है, लेकिन अबू धाबी लौटना हमेशा अलग महसूस होता है। इस शहर से मेरा गहरा जुड़ाव है और यहां मेरी कुछ बहुत खास यादें हैं।”आईफा अवॉर्ड्स 2027 को करण जौहर और वरुण धवन होस्ट करेंगे। वहीं आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 की मेजबानी पंकज त्रिपाठी और अली फजल करेंगे।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
