IPL 2025: RCB को हराने के बाद GT के कप्तान शुभमन गिल बोले- मेरी नजर खेल पर है, शोर पर नहीं

आईपीएल(IPL) 2025 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(RCB) को हराने के बाद गुजरात टाइटंस(GT) के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को आलोचकों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी नजरें खेल पर हैं और वे बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद ‘शोर’ से परेशान नहीं हैं।

Read Also: मानहानि मामला: अदालत से संदीप दीक्षित को लगा झटका, AAP नेता आतिशी और संजय सिंह को मिली बड़ी राहत

आपको बता दें, कप्तान शुभमन गिल की अगुआई वाली GT ने बुधवार को 17.5 ओवर में 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में GT की RCB पर आठ विकेट की जीत के बाद शुभमन गिल ने X पर पोस्ट किया, “आंखें खेल पर हैं, शोर पर नहीं।”

IPL-2025 में गुजरात टाइटंस की ये दूसरी जीत है। इस जीत के साथ GT अब 10 टीमों की अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है और इस हार के साथ RCB अब अंक तालिका में तीसरे नंबर पर खिसक गई है। वहीं पंजाब किंग्स(PBKS) इस अंक तालिका में पहले नंबर पर है। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) इस अंक तालिका में अंतिम 10वें नंबर पर हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *