संसद के बजट सत्र की कार्यवाही संपन्न, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए दोनों सदन

संसद के बजट सत्र की कार्यवाही आज संपन्न हो गई है, इसी के साथ लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं संसद में आज भी हंगामा हुआ। जिसके बाद संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस सत्र को बेहद उत्पादक बताया है।

Read Also: कांग्रेस और AIMIM ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ उच्चतम न्यायालय मेंं दायर की याचिका

संसद के बजट सत्र की कार्यवाही आज संपन्न हो गई है। बजट सत्र के दूसरे चरण के आखिरी दिन आज भी संसद में जोरदार हंगामा हुआ। वहीं संसद परिसर में अलग-अलग मुद्दों को लेकर विपक्ष के सांसदों के प्रदर्शन भी देखने को मिले।

वहीं लोकसभा में आज भी वक्फ विधेयक को लेकर हंगामा जारी रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अलग-अलग मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में प्रश्न काल की कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया। हंगामा और शोरगुल नहीं थमा तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर से शुरू हुई तो बंगाल में शिक्षकों की नियुक्ति रद्द होने के मुद्दे पर हंगामा हो गया। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में कार्य उत्पादकता को लेकर बयान दिया। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही पहले दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

Read Also: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे की 18,658 करोड़ रुपये की 4 परियोजनाओं को दी मंजूरी

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजट सत्र 2025 के समापन की जानकारी दी। किरेन रिजिजू ने इस सत्र को बेहद उत्पादक बताते हुए कहा कि संसद ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि,हमने नियमों, परंपराओं और प्रक्रियाओं का सम्मान करते हुए संसद का संचालन किया है।

संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को लगातार अपना आठवां बजट पेश किया था। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चला था वही दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू हुआ था जो आज 4 अप्रैल को संपन्न हो गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *