Bollywood News: सिल्वर स्क्रीन फिर लगेगा कॉमेडी का तड़का, फिल्म अंदाज अपना अपना दोबारा होगी रिलीज

Salman Khan News:

Salman Khan News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को बताया कि साल 1994 में आई फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।सलमान खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया ट्रेलर शेयर किया है। जिसमें ‘अंदाज अपना अपना’ के रिफ्रेश्ड सीन और बैकग्राउंड को दिखाया गया है।

Read also- सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह

1994 के बाद पहली बार सलमान और आमिर खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी।राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया, आलोचकों से भी फिल्म को खूब प्रशंसा मिली। फिल्म सलमान के अलावा आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर भी थे।विनय पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत, “अंदाज अपना अपना” 25 अप्रैल को एक बार फिर बड़े पर्दे पर आएगी।

Read also- दिल्ली के कैंट इलाके में सरेआम एक लड़के ने एक युवती पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला

सलमान ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अमर प्रेम का अंदाज़ वापस आ गया है… #अंदाज़अपनाअपना 25 अप्रैल 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रहा है @AndazApnaApna_ @VinayPictures #VinaySinha @RajSantoshi #AamirKhan @TandonRaveena #KarismaKapoor @nammcinha @pritisinha333 @aamodcinha @shreyoby।”

एक्स “अंदाज़ अपना अपना” के नए ट्रेलर के लिंक के साथ।आमिर खान के प्रोडक्शंस हाउस ने भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया।पोस्ट में लिखा है, “विनय पिक्चर्स आधिकारिक #AndazApnaApnaReRelease ट्रेलर प्रस्तुत करता है। #AndazApnaApna 25 अप्रैल 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *