Tamil Nadu: खाकी फिर दागदार, पुलिस पर युवक को फर्जी केस में फंसाने का लगा आरोप

Tamil Nadu Crime News:

Tamil Nadu Crime News: तमिलनाडु के तंजावुर में अपने भाई को पुलिस द्वारा झूठे मामले में फंसाने की शिकायत करने गई दो युवतियों ने पुलिस थाने के सामने जहर खा लिया और उनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई।कीर्तिगा और मेनका दोनों बहनें हैं, जो अपने भाई के लिए शिकायत करने नाडुक्कावेरी थाने गई थीं, उनका कहना था कि उनके भाई पर शराब की अवैध बिक्री का गलत आरोप लगाया जा रहा है।

Read Also: शिमला में ‘महिलाओं के लिए विशेष टैक्सी सेवा’ शुरू, आम टैक्सी दरों से कम होगा किराया

उनके परिचित वकील कामराज के अनुसार, पुलिस ने उन्हें अपमानित किया जिसके बाद उन्होंने जहर खा लिया। कीर्तिगा की मौत हो गई, जबकि मेनका का तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा।दोनों बहनों के पिता पर पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाया गया था और उनके भाई दिनेश ने पुलिस से इस बारे में सवाल किया था। पुलिस ने कथित तौर पर उसके खिलाफ भी फर्जी आपराधिक मामला दर्ज किया।

Read Also: West Bengal: मुर्शिदाबाद में स्थिति शांतिपूर्ण, इंटरनेट सेवाएं निलंबित

वकील कामराज ने कहा, “युवतियों ने इंसाफ की मांग की और पुलिस ने उन्हें अपमानित किया। इसे बर्दाश्त न कर पाने के कारण उन्होंने जहर खा लिया। उनमें से एक की मौत हो गई। शराब की अवैध बिक्री में शामिल पुलिस और फर्जी मामला दर्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”

दुर्गा, मृतका की बहन: उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेरी सबसे छोटी बहन कीर्तिगा की मौत हो गई, मेनका का इलाज चल रहा है। उसके बड़े सपने थे लेकिन पुलिस द्वारा दर्ज किए गए झूठे मामले की वजह से उसने अपनी जान ले ली। पुलिस को लोगों की जिंदगी से नहीं खेलना चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *