दाहोद में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Crime News: Fake note printing gang busted in Dahod, 5 accused arrested, Fake Notes, Counterfeit Dollars, Gujarat Factory, Unveiling Story, Australia Return Mastermind, Fake Dollars, Gujarat Fake Currency Factory, Australia Return Mastermind, Ahmedabad Crime, Fake Note Printing Case, SOG Action, Fake Currency Gang, Dollar Printing Racket, Vatva Area Crime, Fake Australian Dollars, Fake Dollar, Gujarat Fake Currency Factory, Australia Return Mastermind, #LatestNews, #fakenotes, #GujaratNews, #CrimeNews, #police

Crime News: गुजरात के दाहोद में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार 10 अप्रैल को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये मामला आरोपी हुसैन पीरा से जुड़ा है, जिसे दिसंबर 2024 में तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हुसैन पूरे देश में नकली नोटों का जाल फैला रहा था। Crime News:

Read Also: वक्फ बिल को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 16 अप्रैल को SC में होगी सुनवाई

दाहोद पुलिस को छापे के दौरान 500 रुपये के नकली नोटों वाले 14 पन्ने, खाली नोट छापने वाला पेपर और प्रिंटर, लैपटॉप और दूसरे उपकरण मिले। हुसैन के साथी कांजी और उसकी पत्नी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सात दिन की रिमांड दी ताकि पुलिस और पूछताछ कर सके।

Read Also: दमोह मिशनरी अस्पताल की कैथ लैब सील, फर्जी डॉक्टर के ऑपरेशन के बाद 7 मरीजों की मौत

इसके बाद तीन और लोगों मुकेश कामोल (छलोर गांव से), राकेश परगी (वांगड़ गांव से) और हरीशचंद्र उर्फ विष्णु पंचाल (पेठापुर, झालोद से) को पकड़ा। ये लोग नकली नोट छापने और बेचने में शामिल थे। पुलिस की जांच में पता चला कि हुसैन पीरा ने हैदराबाद में खुद इन लोगों को ट्रेनिंग दी थी और पीडीएफ के जरिए नकली नोट बनाने की जानकारी भेजी थी। हुसैन पीरा का नेटवर्क गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में फैला हुआ है। अब पुलिस हुसैन पीरा को दाहोद लाने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *