सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज में लिखा- कार को बम से उड़ा देंगे

mumbai-state,Salman Khan, salman khan, death threat, salman khan, death threat, salman khan whatsapp, actor salman khan,Maharastra news

Salman Khan Threat: मुंबई यातायात पुलिस को फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर धमकी भरा एक संदेश मिला है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर रविवार को प्राप्त संदेश में प्रेषक ने अभिनेता की कार को बम से उड़ाने और उनके घर में घुसकर उनकी पिटाई करने की धमकी दी है..Salman Khan Threat

Read also- देशभर में मनाई जा रही डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, राष्ट्रपति, PM मोदी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात एक अधिकारी ने अपने वरिष्ठों को इस धमकी भरे संदेश के बारे में सूचित किया, जिसके आधार पर यहां वर्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया।अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यातायात पुलिस हेल्पलाइन को हाल के दिनों में 59 वर्षीय अभिनेता को निशाना बनाने से संबंधी धमकी वाले कई संदेश मिले हैं।

Read also- Three Drink Theory : गर्मी के मौसम में अपनाएं ये ड्रिंक, शरीर के आसपास भी नहीं भटकेंगी बीमारियां

खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली थी। बिश्नोई हत्या के प्रयास और जबरन वसूली सहित कई मामलों में अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है, जबकि उसके गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने पिछले साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी।इसके कुछ सप्ताह बाद नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान की हत्या की साजिश रचे जाने का पर्दाफाश करने का दावा किया।पुलिस ने दावा किया कि खान जब मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्महाउस की यात्रा कर रहे थे तब बिश्नोई गिरोह ने उनकी हत्या की साजिश रची थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *