Jharkhand News: झारखंड में सुरक्षाबलों की मिली बड़ी सफलता, 8 नक्सलवादी ढेर

Naxal Encounter in Bijapur

Jharkhand News: झारखंड में सुरक्षा बलों के आठ नक्सलियों को ढेर किए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए उनकी सरकार की प्रतिबद्धता बरकरार है। झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए, जिनमें से एक नक्सली उग्रवादियों की शीर्ष केंद्रीय समिति का सदस्य था और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

Read also-West Bengal: सीने में दर्द की शिकायत के बाद राज्यपाल CV Ananda Bose अस्पताल में भर्ती, CM ने जाना हाल-चाल

अमित शाह ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है।उन्होंने कहा, “नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए जारी अभियान में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।उन्होंने कहा “झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए, जिनमें से विवेक नाम का एक नक्सली उग्रवादियों की शीर्ष केंद्रीय समिति का सदस्य था और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था जबकि दो कुख्यात नक्सली भी मारे गए हैं। अभियान जारी है। हमारे सुरक्षाबलों की सराहना करें।’

Read also-Pope Francis Passes Away: पीएम मोदी ने दी पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि, लिखा भावुक संदेश…

अधिकारियों ने बताया कि ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) और राज्य पुलिस के अभियान में आठ नक्सली मारे गए और एक एके राइफल, तीन इंसास राइफल, एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ (एसएलआर), आठ देसी बंदूक एवं एक पिस्तौल बरामद की गई।अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में उग्रवादी संगठन की केंद्रीय समिति का सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, विशेष क्षेत्रीय समिति का सदस्य अरविंद यादव उर्फ अविनाश, जोनल समिति का सदस्य साहेबराम मांझी उर्फ राहुल मांझी, महेश मांझी उर्फ मोटा, तालु, रंजू मांझी, गंगाराम और महेश शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *