Pope Francis Passes Away: पीएम मोदी ने दी पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि, लिखा भावुक संदेश…

Pope Francis Passes Away : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की।पीएम मोदी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन से बहुत दुख हुआ।

Read also-वरमाला के समय दूल्हा-दुल्हन को मिला अनोखा गिफ्ट, देख सबके उड़ गए होश

दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई।”

Read also-Pope Francis Death: नहीं रहे पोप फ्रांसिस, लंबी बीमारी के बाद 88 साल की उम्र में हुआ निधन

पीएम मोदी ने 2024 में इटली में जी7 बैठक के दौरान पोप फ्रांसिस के साथ अपनी मुलाकात को याद किया और कहा कि कैसे वे समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुए।पीएम मोदी ने लिखा, “भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा। उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में शांति मिले।

“पोप फ्रांसिस, इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी पादरी, जिन्होंने अपनी विनम्र शैली और गरीबों के प्रति चिंता से दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया, लेकिन पूंजीवाद और जलवायु परिवर्तन की आलोचनाओं से रूढ़िवादियों को अलग-थलग कर दिया,पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *