West Bengal: सीने में दर्द की शिकायत के बाद राज्यपाल CV Ananda Bose अस्पताल में भर्ती, CM ने जाना हाल-चाल

CV Ananda Bose:

CV Ananda Bose: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को यहां ईस्टर्न कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी।उन्हें सुबह करीब 10 बजे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक फिलहाल उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं और जरूरी जांच के बाद इलाज के अगले चरण पर फैसला लिया जाएगा।

Read also-Pope Francis Passes Away: पीएम मोदी ने दी पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि, लिखा भावुक संदेश…

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जेएसडब्ल्यू के 1,600 मेगावाट बिजली संयंत्र के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी रवाना होने से पहले अस्पताल में बोस से मुलाकात की।हावड़ा के डुमुरजोला हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर में चढ़ने से पहले बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने राज्यपाल से कमांड अस्पताल में मुलाकात की।

Read also –भारत को साफ करना होगा कि वो कॉमनवेल्थ गेम्स क्यों कराना चाहता है ?-एडविन मोसेस

वह बीमार हैं। मैंने अपने मुख्य सचिव को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।’राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोस ने शनिवार को दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद से लौटने के बाद सीने में जकड़न की शिकायत की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *