Stock Market News: शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 187 अंक और चढ़ा

Stock Market:

Stock Market News: स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 187 अंक और चढ़ गया।विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह और बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 187.09 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,595.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 415.8 अंक तक चढ़ गया था।

Read also-यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट घोषित- शक्ति दुबे बनी टॉपर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.70 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,167.25 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इटर्नल, कोटक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

Read also-रामबन के लोगों ने सीएम उमर अब्दुल्ला का काफिला रोका, कहा- हमने उन्हें अपना नेता चुना, लेकिन उन्होंने हमें कुचल दिया

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,970.17 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे।यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिला-जुला रुख था। अमेरिकी बाजारों में सोमवार को गिरावट रही।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.61 प्रतिशत बढ़त के साथ 67.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 855.30 अंक की तेजी रही थी जबकि एनएसई निफ्टी 273.90 अंक के लाभ में रहा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *