रामबन के लोगों ने सीएम उमर अब्दुल्ला का काफिला रोका, कहा- हमने उन्हें अपना नेता चुना, लेकिन उन्होंने हमें कुचल दिया

udhampur-state,Omar Abdullah Ramban visit, Ramban landslide disaster, Jammu Kashmir Chief Minister, Marog landslide, Ramban natural disaster, Jammu Srinagar National Highway, Landslide rescue operation, Ramban road damage, Omar Abdullah disaster relief, भूस्खलन प्रभावित,Jammu and Kashmir news

Omar Abdullah Ramban Visit: जम्मू कश्मीर में रामबन के लोगों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के काफिले को रोककर विरोध जताया और बाढ़ और भूस्खलन के बाद अपनी परहेशानियों के बारे में उनसे बात करने की मांग की।मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने रामबन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात भी की...Omar Abdullah Ramban Visit

Read also- अगर आपके शरीर में हैं विटामिन -D की कमी, अपनाएं ये आसान तरीके

रविवार को बादल फटने से आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में दो नाबालिग भाई-बहन सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक लोगों को बचाया गया। हादसे में कई मकानों और सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है।जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी गंभीर क्षति हुई है और कई वाहन मलबे के नीचे दबे पाए गए।

Read also- Gold Price Today : सोने की कीमतों में बंपर उछाल, 1 लाख के करीब पहुंचा भाव

रामबन निवासी मलसानिया ने कहा कि हमारे घर उजड़ रहे हैं सर। इनका फर्ज बनता है कि हमारी परेशानियां सुने और हमारी हेल्प करें।इनको हमने अपना वोट दिया अपना लीडर बनाया, लेकिन इनका पूरा फर्ज बनता है हमारी सुनना, हमसे बात करना, हमारी परेशानियां सुनना। लेकिन इन्होंने हमें पैरों के नीचे रौंद दिया है। हम बहुत खतरे में हैं। डर के मारे हम घर में नहीं बैठ पा रहे हैं। हमारा पूरा घर दरिया में चला गया है,लेकिन हमें कोई हमारे घर के दीवारें डाल के नहीं दे रहा है। कोई भी हमें आकर कुछ भी हेल्प नहीं कर रहा है। चार दिन से हम बेघर हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *