एक्शन में CM सैनी, अब बिना चकबंदी वाले गांवों से भी होगी फसल की खरीद

CM Saini:

CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान हित में एक और बड़ा फैसला लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अब तक जिन गांवों में चकबंदी नहीं हुई है, उन गांवों के किसानों की फसल मेरी फसल—मेरा ब्यौरा पोर्टल की बजाय ऑफलाइन माध्यम से खरीदी जाए।

Read also-यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट घोषित- शक्ति दुबे बनी टॉपर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान हित में एक और बड़ा फैसला लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अब तक जिन गांवों में चकबंदी नहीं हुई है, उन गांवों के किसानों की फसल मेरी फसल—मेरा ब्यौरा पोर्टल की बजाय ऑफलाइन माध्यम से खरीदी जाए।

Read also-रामबन के लोगों ने सीएम उमर अब्दुल्ला का काफिला रोका, कहा- हमने उन्हें अपना नेता चुना, लेकिन उन्होंने हमें कुचल दिया

उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। हमारी सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिन गांवों में चकबंदी नहीं हुई है, उन गांवों का मेरी फसल—मेरा ब्यौरा पोर्टल पर डाटा न होने के चलते वहां के किसानों को फसल बेचने में परेशानी हो रही थी।

इस पर संज्ञान लेते हुए अब सरकार ने निर्णय लिया है कि पोर्टल की बजाए इन गांवों में ऑफलाइन माध्यम से खरीद करवाई जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 17.40 लाख महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उज्जवला स्कीम और बीपीएल परिवारों का डाटा घर-घर जाकर वेरीफाई किया जाए। इसके अलावा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एलपीजी सिलेंडरों के लिए डिपो पर गैस कंपनियों द्वारा शिविर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों को एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में ही मिलता रहेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *