UPSC Result 2024: हरियाणा की छोरी हर्षिता ने किया कमाल, 2nd रैंक लाकर प्रदेशवासियों को दी खुशखबरी

UPSC News: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं । यूपीएससी द्वारा घोषित किए गए परिणामों में टॉप 5 में से 3 लड़कियां शामिल हैं। जिसमें प्रथम स्थान शक्ति दुबे, दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल, तीसरा स्थान डोंगरे अचित पराग, चौथे स्थान शाह मार्गी चिराग और पांचवा स्थान आकाश गर्ग ने हासिल किया है।

Read also- साउथ सुपस्टार महेश बाबू को मिला ED का नोटिस, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

हरियाणा की छोरी हर्षिता ने UPSC में हासिल की 2nd रैंक
हरियाणा प्रदेश का नाम देशभर मे रौशन करने वाली हर्षिता गोयल ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में दूसरा रैंक हासिल किया है।हर्षिता गोयल मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। हर्षिता गोयल बोली सिविल सेवा में शामिल होने वाली पहली व्यक्ति हूं, मेरे परिवार, खासकर मेरे पिता ने मेरा पूरा सहयोग किया. मेरी मां नहीं है. मेरे पिता ने पूरे घर, परिवार की देखभाल की और मुझे सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान के लिए कहा. मैं IAS बनना चाहती थी और मेरा लक्ष्य था कि मैं कैसे लोगों के जीवन को बेहतर बना सकती हूं

Read also-जम्मू कश्मीर में तबाही के बाद राहत कार्य जारी, राजमार्ग बंद होने से कारोबार पर असर

स्वाति को 306वां तो अंकिता को 337वां रैंक मिला- दादरी की दो बेटियों ने यूपीएससी में पाई सफलता, स्वाति को 306वां तो अंकिता को 337वां रैंक मिला स्वाति फोगाट ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई, दादा से मिली प्रेरणा अंकिता श्योराण को कड़ी मेहनत के बूते मिली सफलता, परिवार व गांव में खुशियों का माहौल चरखी दादरी  चरखी दादरी के गांव मोड़ी निवासी स्वाति फोगाट व गांव धरासरी की बेटी अंकिता श्योराण ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। दोनों बेटियों की सफलता पर उनके गांव व परिवार में खुशियों का माहौल है और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

स्वाति फोगाट ने किया नाम रौशन- बता दें कि गांव माेड़ी निवासी स्वाति फोगाट ने दूसरा प्रयास में 306वां रैंक हासिल किया है। पिता रमेश फोगाट ने बताया कि स्वाति की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई और बाद में राई स्पोटर्य स्कूल से 12वीं पास की। कमला नेहरू कालेज दिल्ली से ज्योग्रफी आर्नस में बीए करने के बाद कुरुक्षेत्र यूनिर्वसिटी से डिस्टेंस से एमएससी ज्योग्रफी करने के बाद नेट व जेआरएफ क्वालीफाई किया है। स्वाति फोगाट इस समय वनस्थली जयपुर से पीएचडी कर रही हैं।

अब उन्होंने दूसरे प्रयास में 306वां रैंक हासिल करते हुए सफलता प्राप्त की है। करीब 28 वर्षीय स्वाति के पिता रमेश फोगाट डीपीई पद से रिटायर्ड हैं और माता सुदेश देवी गृहणी हैं। जबकि स्वाति का छोटा भाई जतीन फोगाट नूंह के नल्लहड़ कालेज से एमबीबीएस कर रहा है। पिता ने बताया कि स्वाति ने अपने दादा प्रताप सिंह नंबरदार से प्रेरणा सिविल सर्विस में जनसेवा करने का फैसला लिया।

डीएवी स्कूल से की पढ़ाई – वहीं अंकिता श्योराण पुत्री विजेंद्र श्योराण, गांव धनासरी ने अपने दूसरे प्रयास में बिना किसी कोचिंग के 337वां रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की है। अंकिता श्योराण ने अपनी दसवीं की पढ़ाई डीएवी स्कूल महेंद्रगढ़ से तथा 12वीं की पढ़ाई आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ से की। पिता रिटायर्ड डीईईओ बिजेंदर श्योराण ने बताया कि अंकिता बचपन से ही बहुत होनहार विद्यार्थी रही है। बिना किसी कोचिंग के रोहतक पीजीआई से एमबीबीएस की परीक्षा गोल्ड मेडल से पास की।

विधायक सुनील सांगवान ने दी बधाई- उनके दादा डॉ उमेद सिंह रिटायर्ड वीएलडी तथा माता कमलेश श्योराण अध्यापिका है। उनके ससुर डॉ भूप सिंह यादव रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर, उनकी सास सरला यादव रिटायर्ड सीडीपीओ रह चुके हैं। गांव मोड़ी निवासी स्वाति फोगाट व धनासरी की बेटी अंकिता श्योराण द्वारा यूपीएससी की परीक्षा में सफलता मिलने पर विधायक सुनील सांगवान ने उनको व परिवार को बधाइयां दी हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *