पहलगाम आतंकी हमले का दिखा असर, होटल इंडस्ट्री हुई धड़ाम…दुकान पर लटका ताला

Pahalgam Terror Attack:

Pahalgam Terror Attack: आतंकवादी हमले के विरोध में पर्यटन स्थल पहलगाम गुरुवार को भी बंद रहा। हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।सड़कें सुनसान दिखीं। दुकानें और दूसरे व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे।पहलगाम के होटल व्यवसायियों ने आतंकवादी हमले पर दुख और अपनी नाराजगी जताई है। उन्हें उम्मीद है कि जम्मू कश्मीर का पर्यटन उद्योग जल्द ही फिर से पटरी पर आ जाएगा।अनंतनाग जिले में पहलगाम के करीब बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार को बड़ी तादाद में पर्यटकों ने कश्मीर छोड़ना शुरू कर दिया।

Read also-भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवा तत्काल प्रभाव से की निलंबित

श्रीनगर के होटल कारोबारियों ने भी बड़े पैमाने पर बुकिंग रद्द होने की जानकारी दी है। उनके मुताबिक पर्यटक डरे हुए हैं जिसकी वजह से होटल अब खाली होने लगे हैं।आमतौर पर श्रीनगर की जिस बुलेवार्ड रोड पर चहल-पहल दिखती थी, वो अब सुनसान दिख रही है। होटल मालिकों का कहना है कि कई पर्यटक तुरंत वापसी नहीं करना चाहते। इसने उनकी उम्मीदों को बढ़ाया है।

Read also-Stock Market: सात दिनों की तेजी पर लगा विराम, Sensex 315 अंक फिसला…निफ्टी 82 की गिरावट पर बंद

ट्रैवल ऑपरेटरों ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद से जम्मू कश्मीर के लिए अपनी फ्लाइट बुकिंग रद्द कराने वालों की संख्या में छह से सात गुना बढ़ोतरी हुई है।पर्यटन क्षेत्र जम्मू कश्मीर के सकल घरेलू उत्पाद का सात से आठ फीसदी हिस्सा है। ये लगभग ढाई लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देता है।

विजेयता, होटल मैनेजर, श्रीनगर: होटल इंडस्ट्री पर असर तो हुआ है। लोग डर गए हैं। बहुत सारे लोग चेकऑउट कर के जा भी रहे हैं। और जो नए अराइवल्स हैं वो कुछ सोच रहे हैं, दो दिन देखते है क्या होता है क्या नहीं होता है और उसके उपर वापस आने का सोच भी रहे हैं। डेफिनेटली जो हुआ है वो बुरा हुआ है लेकिन हमारी गवर्मेंट कुछ न कुछ तो करेगी और उसमें सुधार लाएगी। होटेलियर्स को थोड़ा सब्र करना पड़ेगा बहुत सारे लोग पहलगाम से चेकऑउट कर के श्रीनगर में रह रहे हैं थोड़ी रूम्स कंटीन्यू भी हो रहे हैं क्योंकि लोगों को थोड़ा सा दिलासा मिल रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *