रामबन में बादल फटने के बाद तबाही का मंजर, रेस्क्यू ऑपरेशन में लग सकते हैं छह दिन

Ramban,Cloud Burst,Ramban Cloud Burst,schools closed,roads missing,jammu kashmir cloud burst,jammu and kashmir,Cloud Burst video

Ramban Cloud Burst: जम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने के बाद बेशक चारों ओर विनाश दिख रहा हो, लेकिन इस नव-विवाहित जोड़े के लिए सोमवार का दिन ढेर सारी खुशियां लेकर आया।इन दोनों के अलावा बाकी लोग मौजूदा हालात से काफी परेशान थे।बादल फटने से रविवार सुबह जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में अचानक बाढ़ और भूस्खलन के हालात बन गए। कुदरती कहर में तीन लोगों की मौत हो गई।

Read also- इजरायल के राष्ट्रपति ने कहा कि हम भारत का सम्मान करते हैं, IMEC को लेकर कही बड़ी बात

250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है। ये कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला इकलौता ऑल-वेदर रोड है। नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन जगहों पर भूस्खलन के कारण यातायात रोकना पड़ा है।रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन अब भी सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।

Read also- दिल्ली के यमुना विहार इलाके में युवक पर चाकू से हमला, इलाज जारी

सेना ने फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं। रामबन सेक्टर में कई जगहों पर खाना, पानी और चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है।एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 20 जगहों पर चल रहे सड़क सफाई अभियान में करीब छह दिन लग सकते हैं..Ramban Cloud Burst

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *