Manipur Politics: नवनिर्वाचित NDA विधायक दल के नेता वाई. खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री

Manipur Politics

Manipur Politics: मणिपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता वाई खेमचंद सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य में सभी समुदायों के बीच सहानुभूति, करुणा और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में खेमचंद ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी और बीजेपी के मणिपुर के सभी सम्मानित विधायकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे बीजेपी विधायक दल का नेता चुनकर मुझ पर विश्वास जताया है।’’ Manipur Politics

Read Also: Bollywood: दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को याद कर भावुक हुए अभिनेता अर्जुन कपूर, लिखा इमोशनल पोस्ट

उन्होंने कहा, “मैं सभी समुदायों के बीच सहानुभूति, करुणा और सद्भाव को बढ़ावा देने, हमारी विविधता का सम्मान करने और एकता को मजबूत करने के लिए समर्पित रहूंगा।” Manipur Politics

मणिपुर की बीजेपी विधायक दल ने नयी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में 62 वर्षीय सिंह को अपना नेता चुना। बाद में मणिपुर भवन में राजग ने भी उन्हें अपना नेता चुन लिया। सिंह के एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिये जाने के बाद मणिपुर में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। Manipur Politics

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *