17 अक्टूबर से फिर यात्रियों की सेवा में हाजिर होगी IRCTC की ट्रेन ‘तेजस’

दिल्ली। कोरोना के कहर के चलते बंद पड़ी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की प्राइवेट ट्रेन ‘तेजस’ ‘की सेवाएं फेस्टिव सीजन यानी नवरात्र, दशहरा और दीपावली से पहले एक बार फिर से शुरू होने जा रही हैं। तेजस ट्रेन नवरात्र के प्रथम दिन यानी 17 अक्टूबर से फिर पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।

आपको बता दें, प्राइवेट ट्रेन ‘तेजस’ ‘की सेवाएं कोरोना महामारी के कारण बीते 22 मार्च से बंद थीं जोकि अब 17 अक्टूबर से फिर शुरू होने जा रही हैं। नवरात्र, दशहरा और दीपावली से पहले यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर इन ट्रेनों को संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए 8 अक्टूबर से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएंगी।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कई सुविधाओं से लैस इस वीआईपी ट्रेन की सीट बुकिंग प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और यात्रियों को ट्रेन में पैक्ड खाना मिलेगा।

गौरतलब है, करीब एक साल पहले ही दिल्ली-लखनऊ, अहमदाबाद-मुंबई और वाराणसी-इंदौर रूट पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की प्राइवेट ट्रेन ‘तेजस’ का संचालन शुरू हुआ था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण बीते 22 मार्च से ही इसका संचालन बंद हो गया था। प्राइवेट ट्रेनों का परिचालन आईआरसीटीसी ही करता है। तेजस ट्रेन यात्रियों को दी जाने वाली अपनी खास सुविधाओं के लिए जानी जाती है। ट्रेन में देरी होने पर यात्रियों को मुआवजे का नियम है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.