पटरी पर लौट रही रेलवे सेवा, वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें और होंगी शुरू

दिल्ली। (रिपोर्ट- ललित कांडपाल) कोरोना काल में अनलॉक की जारी प्रक्रिया के साथ भारतीय रेलवे अब धीरे-धीरे गाड़ियों की संख्‍या में इजाफा कर रहा है। इसी कड़ी में रेलवे अब अपनी बहुचर्चित तेजस ट्रेन को एक बार फिर से पटरी पर उतारने जा रहा है। इसके साथ ही 39 अन्य गाड़ियों को भी शुरू करने जा रहा है। इन गाड़ियों में माता वैष्‍णों देवी के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सहित दिल्‍ली-मुंबई शताब्‍दी भी शामिल हैं।

लॉकडाउन के बाद बन्द हुआ रेलवे का ऑपरेशन धीरे धीरे बहाल होने लगा है। इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी ने अपनी बहुचर्चित ट्रेन तेजस का ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी कर ली है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर से इस गाड़ी का संचालन शुरू हो सकता है। मौजूदा समय में देश में 2 तेजस गाड़िया चल रही है। जिनमें एक लखनऊ से दिल्ली और दूसरी मुम्बई से अहमदाबाद के लिए चलती है।

कोरोना काल में स्क्रीन कि ऑपरेशन के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा गया है दो यात्रियों के बीच में एक सीट को खाली छोड़ा जाएगा जबकि सफर करने वाले सभी यात्रियों को एक कोविड-19 दी जाएगी, जिसमें हैंड सैनिटाइजर भी शामिल होगा। यही नहीं तेजस ट्रेन के किचन को भी रेगुलर डिसइनफेक्ट किया जाएगा। ट्रेन में चढ़ने से पहले यात्रियों का भी सामान पूरी तरह से डिसइनफेक्ट किया जाएगा। आईआरसीटीसी ने स्पेन के पूरे स्टाफ को कोविड-19 के दौरान परिचालन के लिए विशेष ट्रेनिंग दी है जिससे यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके।

वहीं रेलवे ने अपने परिचालन में अब 39 ओर गाड़ियां जुडने जा रही है। रेलवे ने बुधवार को फैसला लिया है कि अब वो 39 और गाड़ियों को जल्‍द से जल्‍द शुरू करेगा। इन 39 गाड़ियों में 17 एसी एक्‍सप्रेस गाड़ियां, तीन राजधानी गाड़ियां, 8 शताब्‍दी गाड़ियां, 4 डबल डेकर सहित श्री माता वैष्‍णों देवी कटरा के लिए चलने वाली वंदे भारत भी शामिल है।

जिन गाड़ियों को मंजूरी मिली है उनमें प्रमुख एसी एक्‍सप्रेस गाड़ियों में लोकमान्‍य तिलक से हरिद्वार, निजामुददीन से पुणे, दिल्‍ली से कटरा, भुवनेश्‍वर से आनन्‍द विहार, हावणा से पूणे, सहित कई अन्‍य गाड़ियां शामिल हैं। साथ ही अगर राजधानी गाड़ियों पर नजर डालें तो डिब्रूगढ से नई दिल्‍ली, साथ ही रोज चलने वाली मुंबई सेंट्रल से निजामुददीन शामिल है। इसी तरह शताब्‍दी गाड़ियों पर नजर डालें तो बैंग्लोर चेन्‍नई, मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद, नई दिल्‍ली से हबीबगंज, नई दिल्‍ली से अमतसर, नई दिल्‍ली से देहरादून शामिल है। वहीं रेलवे ने दिल्‍ली से श्रीमाता वैष्‍णों देवी के लिए शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन को भी चलाने की मंजूरी दे दी है। इन 39 गाड़ियों के साथ अब मौजूदा समय में चलने वाली गाड़ियों की संख्‍या 500 से ज्‍यादा हो गई है। अब देखना होगा इनका परिचालन कितनी जल्‍दी शुरू होता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.