कोरोना संक्रमण फैलाने के आरोप में AAP विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली। (रिपोर्ट- साहिल भांबरी) कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार हाथरस पहुंचे थे। जिसके बाद कोरोना संक्रमण फैलाने के आरोप में विधायक कुलदीप कुमार पर कोरोना महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश पुलिस ने आम आदमी पार्टी के एक विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जोकि कथित गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस पहुंचे थे। बता दें कि 29 सितंबर को आम आदमी पार्टी के कोंडली (दिल्ली) से विधायक कुलदीप कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी थी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ हाथरस के चंदपा थाने में महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप लगा है कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बावजूद वह हाथरस में पीड़िता के गांव पहुंचे और वहां बहुत लोगों के संपर्क में आए।

इसके पांच दिन बाद, आप विधायक कुलदीप कुमार ने अपने कुछ वीडियो शेयर किए, जिसमें कहा गया कि वो दिल्ली से 200 किलोमीटर दूर हाथरस में हैं, जहां वो गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे हैं। विधायक को रात में मास्क पहनकर पीड़िता के घर जाते हुए देखा गया, जहां उनके साथ कुछ पुलिसवाले और अन्य लोग भी थे। वहीं आप विधायक ने बुधवार को एक वीडियो के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद हाथरस जाने की बात का खंडन किया है।

दिल्ली के कोंडली विधानसभा सीट से विधायक कुलदीप कुमार के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को बूलगढ़ी गांव को सैनिटाइज किया है और लोगों को मास्क भी बांटे गए हैं। गांव के लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। इससे पहले पीड़ित परिवार का सैंपल लिया चुका है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.