IPL 2020, कोलकाता बनाम चेन्नई: कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10 रन से जीता 21वां मैच

अबू धाबी। इंडियन प्रमीयर लीग 2020 के 13वें सीजन का 21वां मुकाबला बुधवार को अबू धाबी में शेख जायद स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने चेन्नई को 10 रन से हराकर जीत दर्ज की है। इस मैच में राहुल त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया है।

आपको बता दें, इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए केकेआर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आॉल आउट होकर 167 रन बनाए और चेन्नई के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में केकेआर के लिए राहुल त्रिपाठी ने 51 गेंदों में 81 रन की दमदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके जड़े। इस मैच में चेन्नई के लिए ड्वेन ब्रावो ने 3 विकेट झटके जबकि सैम करन, शार्दुल ठाकुर और कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट झटके।

इसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स से मिले 168 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर उतरी माही की चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सकी और 10 रन से मुकाबला हार गई। शेन वॉटसन ने फिफ्टी जड़ी लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं केकेआर के शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटि, सुनील नारायण और आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट लिया। इस तरह से 21वें मुकाबले को केकेआर ने 10 रन से जीत लिया है।

दोनों टीमों की ये रही प्लेइंग इलेवन:-

कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, सुनील नरेन, नीतीश राणा, आंद्रे रसल, दिनेश कार्तिक (कप्तान), इयोन मॉर्गन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती ।

चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और कर्ण शर्मा ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *