CBI के पूर्व निदेशक व पूर्व राज्यपाल अश्व‍िनी कुमार ने की आत्महत्या

शिमला। सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्व‍िनी कुमार ने शिमला स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली है, पुलिस द्वारा ये जानकारी प्राप्त हुई है। अश्विनी कुमार 69 साल के थे और वह राज्यपाल और डीजीपी पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

आपको बता दें, मणिपुर और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल व सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्व‍िनी कुमार ने शिमला स्थित अपने घर पर आत्महत्या की है। एक कमरे में उनका शव लटका पाया गया। उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसका अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके दूरी ओर इस घटना पर हिमाचल के डीजीपी के मुताबिक अश्व‍िनी कुमार के परिवार के सदस्यों ने जो बताया है उससे ऐसा नहीं लग रहा है कि वह किसी प्रकार के डिप्रेशन का शिकार थे।

गौरतलब है, सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार का जन्म सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में हुआ था। पुलिस विभाग में नियुक्ति के बाद उन्होंने कई जिम्मेदारियां निभाईं। अगस्त 2006 से जुलाई 2008 तक वह हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी भी रहे। इसके बाद अश्वनी कुमार अगस्त 2008 से नवंबर 2010 तक सीबीआई के निदेशक भी रहे। वह सीबीआई के ऐसे पहले प्रमुख थे जिनको बाद में राज्यपाल बनाया गया। इसके साथ ही उन्होंने मणिपुर और नागालैंड के राज्यपाल की भी जिम्मेदारी संभाली, हालांकि वर्ष 2014 में उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था और इसके बाद वह शिमला में एक निजी विश्वविद्यालय में वीसी भी रहे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.