अमेरिका ने किया भारत, पाकिस्तान से तनाव नहीं बढ़ाने का आग्रह

International News: America urges India, Pakistan not to escalate tensions, america Marco Rubio, america news, india, pak, tensions, Indian External Affairs Minister

America News: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका ने दोनों देशों से ‘‘संघर्ष को और नहीं बढ़ाने’’ का आह्वान किया है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस संबंध में ‘‘आज या कल’’ दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात करने वाले हैं।

Read Also: Punjab-Haryana water dispute: CM सैनी ने मान पर पलटवार करते हुए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार 29 अप्रैल को एक प्रेस वार्ता में कहा कि वाशिंगटन ‘‘कश्मीर की स्थिति के बारे में’’ भारत और पाकिस्तान दोनों से संपर्क कर रहा है और उनसे तनाव नहीं बढ़ाने का अनुरोध कर रहा है। International News: 

Read Also: वॉटर पार्क में जाने से पहले अपनाएं ये टिप्स और करें सुरक्षा के साथ इंजॉय

ब्रूस ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो के ‘‘आज या कल पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात करने की उम्मीद है। वह अन्य देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों को इस मुद्दे पर देशों (भारत-पाकिस्तान) से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
ब्रूस ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने बताया है कि हर दिन कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले में विदेश मंत्री भारत और पाकिस्तान में अपने समकक्षों से सीधे बात कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *