GST Collection ने तोड़ा रिकॉर्ड, अप्रैल में पहली बार ₹2.37 लाख करोड़ के पार

gst, gst collections, gst collections april 2025

GST Collections April 2025: माल और सेवा कर (जीएसटी) का कलेक्शन अप्रैल में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर अबतक के उच्चतम स्तर लगभग 2.37 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। गुरूवार को जारी आधिकारिक आंकड़े से ये जानकारी मिली।जीएसटी कलेक्शन बीते वर्ष अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये रहा था जो देश में एक जुलाई, 2017 से नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू होने के बाद का दूसरा सर्वाधिक कलेक्शन है...GST Collections April 2025

Read also- PM मोदी ने कहा-भारत में सृजन, विश्व के लिए सृजन का सही समय

आपको बता दें कि  इससे पहले मार्च 2025 में कर कलेक्शन 1.96 लाख करोड़ रुपये था। अप्रैल, 2025 के दौरान घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व 10.7 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि आयातित वस्तुओं से राजस्व 20.8 प्रतिशत बढ़कर 46,913 करोड़ रुपये रहा।

Read also-SC ने पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

अगर बीते महीने की बात करें तो बीते महीने जारी किया गया ‘रिफंड’ 48.3 प्रतिशत बढ़कर 27,341 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस ‘रिफंड’ को समायोजित करने के बाद अप्रैल महीने में शुद्ध जीएसटी कलेक्शन 9.1 प्रतिशत बढ़कर 2.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *