कटिहार में कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर… 8 की मौत, 2 लोग घायल

Bihar News: Head-on collision between car and tractor in Katihar... 8 dead, 2 injured, Bihar, Katihar, road accident, tractor collision, Eight people dead, Two critically injured, Wedding return, #Bihar, #BiharNews, #RoadAccident, #LatestNews, #accident, #katihar

Accident News: बिहार के कटिहार जिले में एक कार और ट्रैक्टर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 8 की मौत और दो लोग घायल हो गए, पुलिस ने मंगलवार यानी की आज 6 मई को ये जानकारी दी। Accident News: 

Read Also: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला में किया डेब्यू, ‘महाराजा लुक’ से लूटा प्रशंसकों का दिल

पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे, जब ये दुर्घटना सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान करने के कोशिश जारी हैं। कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने पीटीआई-वीडियो को बताया, “समेली प्रखंड कार्यालय के पास एनएच-31 पर एक एसयूवी और उल्टी दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के बीच टक्कर होने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, सभी पुरुष थे और दो अन्य घायल हो गए।”

Read Also: राजकोट के पास कार दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ितों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई, जहां आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि लोगों के अनुसार, पीड़ित सुपौल के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि सभी पीड़ित एसयूवी में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *