Indo-Pak Tension: गुजरात के कच्छ में देखे गए ड्रोन, फिर से किया गया ब्लैकआउट – गृह राज्य मंत्री सांघवी

Indo-Pak Tension: गुजरात के सीमावर्ती जिले कच्छ में कई ड्रोन देखे जाने के बाद शनिवार देर रात जिले में पूर्ण ‘ब्लैकआउट’ लागू कर दिया गया। यह घटनाक्रम भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को तत्काल रोके जाने को लेकर हुए समझौते के कुछ घंटे बाद हुआ। गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने ‘एक्स’ पर घोषणा की, ‘‘कच्छ जिले में कई ड्रोन देखे गए हैं। अब पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। कृपया सुरक्षित रहें, घबराएं नहीं।’’

Read Also: मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं- डोनाल्ड ट्रंप

कच्छ और पाटन जिले के कुछ हिस्सों में आधिकारिक तौर पर ‘ब्लैकआउट’ की घोषणा कर दी गई, जबकि पाकिस्तान द्वारा द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन किए जाने की खबरों के बाद लोगों ने देवभूमि द्वारका (पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित जिले) के कुछ हिस्सों में ‘ब्लैकआउट’ का पालन करने का निर्णय लिया।

Read Also: भारत, पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की घोषणा की, पाकिस्तान के DGMO ने की थी पहल- विक्रम मिस्री

कच्छ के जिलाधिकारी आनंद पटेल ने कहा, ‘‘संपूर्ण कच्छ जिले में तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया है तथा सभी नागरिकों से इसका सख्ती से पालन करने को कहा गया है।’’ पाटन जिले के जिलाधिकारी तुषार भट्ट ने बताया कि जिला प्रशासन ने संतालपुर तालुका के गांवों में भी ब्लैकआउट लागू कर दिया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि जामनगर में भी ‘ब्लैकआउट’ लागू कर दिया गया है। Indo-Pak Tension

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *