दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने लगाए आरोप

देवेश कुमार – दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाए हैं कि केजरीवाल सरकार द्वारा दी जा रही फ्री बिजली को रोकने की साजिश की जा रही है मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल ने स्पेशल ऑडिट के निर्देश दिए हैं जिससे साफ होगा कि बिजली कंपनियों को फ्री बिजली के लिए जो पैसे दिए गए है कही सांठ-गांठ कर उस पैसों का दुरुपयोग तो नहीं हुआ। केजरीवाल सरकार और एलजी के बीच अक्सर टकराव बना रहता है। एक बार फिर दिल्ली में केजरीवाल सरकार और एलजी आमने-सामने हैं दिल्ली सरकार में बिजली मंत्री आतिशी ने आरोप लगाए हैं कि सरकार द्वारा दी जा रही फ्री बिजली सब्सिडी को रोकने की साजिश की जा रही है।

बिजली मंत्री ने एलजी को घेरते हुए कहा है कि 15 दिन बीतने के बाद भी एलजी दफ्तर से फ्री बिजली के संबंध में जो फाइल निकली वो अबतक मुख्यमंत्री, बिजली मंत्री या कैबिनेट तक नहीं पहुंची है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि दिल्ली वालों को मिल रही फ्री बिजली को रोकने के लिए जरुर कोई बड़ी साजिश की जा रही है। बिजली मंत्री ने आरोप लगाए हैं कि एलजी और उनके शह में अफसरों ने दिल्ली सरकार द्वारा बिजली कंपनियों के बोर्ड में लगाए गए विशेषज्ञों को दिसंबर महीने में एडी-चोटी का जोर लगाकर हटा दिया गया, जबकि सरकार द्वारा इस बोर्ड में पॉलिसी एक्सपर्ट्स, बिजली के क्षेत्र के एक्सपर्ट्स, देश के बेस्ट सीए लगाए गए।

Read also:- संसद में बने गतिरोध से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ की बैठक

ऐसे में एलजी के निर्देश पर इन एक्सपर्ट्स को बोर्ड से हटाया गया। बिजली मंत्री आतिशी ने बताया कि अब ऑडिट के निर्देश दिए जा चुके हैं मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि दिल्ली के सभी बिजली कंपनियों का कैग के पैनल में शामिल ऑडिटरों द्वारा विशेष ऑडिट किया जायेगा, जिसमें बिजली कंपनियों के सारे अकाउंट की जाँच होगी और देखा जायेगा कि जो पैसा पिछले 8 साल में दिल्ली की सरकार ने बिजली कंपनियों को दिया उसका क्या हुआ? कैसे उपयोग किया गया? बहराल सरकार आरोप लगा रही है कि दिल्ली में फ्री बिजली रोकने की कोशिश हो रही है ऐसे में सरकार का कहना है कि दिल्ली के लोगों को 24 घंटे और फ्री बिजली देना सरकार की प्रतिबद्धता है। अगर कोई भी इसे साजिशन रोकने का प्रयास करता है तो हम उसे असफल करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *