मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं- डोनाल्ड ट्रंप

India Pakistan war,India Pakistan Tension,India Pakistan Tension Latest News,US President,US President Donald Trump,DONALD Trump,donald trump,INDIA,Pakistan,Modi Government,Operation Sindoor,भारत,पाकिस्तान,सीजफायर,डोनाल्ड ट्रंप,अमेरिका,भारत सरकार,मोदी सरकार,भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर"

India Pakistan Tension : भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।

Read also- फौज ने शहीद मुरली नायक को दी अंतिम विदाई, अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े लोग

अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम के लिए राजी हो गए हैं। ट्रंप ने कहा, “मेरी स्थिति ये है कि मैं दोनों के साथ मिलकर काम करता हूं। मैं दोनों को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मैं उन्हें काम करते हुए देखना चाहता हूं। मैं उन्हें रुकते हुए देखना चाहता हूं और उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं। उन्होंने एक दूसरे के साथ बदला लिया है।

Read also- भारत, पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की घोषणा की, पाकिस्तान के DGMO ने की थी पहल- विक्रम मिस्री

इसलिए उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं। मैं उन दोनों को जानता हूं, हम दोनों देशों के साथ बहुत अच्छे से मिलते हैं। दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं और मैं इसे रुकते हुए देखना चाहता हूं। अगर मैं मदद करने के लिए कुछ कर सकता हूं तो मैं वहां मौजूद रहूंगा।बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी सैन्य संघर्ष के बाद दोनों देश शनिवार शाम पांच से युद्ध विराम के लिए सहमत हो गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *