भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्ष विराम, पठानकोट में फिर खुलीं दुकानें

India Pakistan Ceasefire:

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति के बाद पठानकोट में रविवार को हालात सामान्य दिखे। दुकानें खुलीं नजर आईं, स्थानीय व्यवसाय भी फिर शुरू हो गए।इलाके में बीते चार दिन से दुकानदार सीमित घंटों के लिए काम कर रहे थे। हालांकि, दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।इलाके के एक ढाबा मालिक ने कहा, “पिछले चार दिनों से दुकानें बंद थीं। हम सुबह खुलते थे, लेकिन फिर शाम को जल्दी बंद करना पड़ता था। आज हमने अपनी दुकानें पूरी तरह से खोल दी हैं।”मकैनिक की दुकान चलाने वाले एक शख्स ने सरकार के प्रयासों की तारीफ की।उन्होंने कहा, “ये अच्छा संकेत है, हमारा काम शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने जो कुछ भी किया वो बहुत अच्छा था।”एक और दुकानदार ने कहा, “अब हम ठीक महसूस कर रहे हैं। ये अच्छी बात है कि ये बंद हो गया है।”

Read also- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज बॉब काउपर का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Read also- Vikram Gaikwad: फिल्म इंडस्ट्री मे शोक की लहर, मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन

उरी में खुली दुकान- जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते के बाद जनजीवन सामान्य होता दिख रहा है।उरी में बाजार फिर से खुल गए हैं और जो लोग सुरक्षा के लिहाज से घर छोड़कर चले गए थे, वे अब लौटने लगे हैं।शनिवार को दोनों देशों ने जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की सैन्य कार्रवाई तत्काल रोकने पर सहमति जताई, जिससे सीमावर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है।

ढाबा मालिक: सर, चार दिन हो गया बंद हुए दुकानें। सुबह खोलते हैं शाम को बंद हो जाती है। इसलिए सारा काम-धंधा हमारा चौपट हो गया है। बिलकुल चौपट हो गया है। आज सुबह से दुकानें खुलीं तो हैं। खुली हैं देखों, क्या बनता है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *