Uttarakhand: रामनगर में बेटे की जान बचाने के लिए नदी में कूदा शख्स, डूबने से हुई मौत

Uttarakhand News:

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रामनगर में कोसी नदी में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की जान तो बचा ली, लेकिन खुद डूब गया।सोमवार को खीम सिंह अपने परिवार के साथ नदी में नहाने गया था। उसका बेटा नदी के तेज बहाव में बह गया और उसकी मदद के लिए पुकार सुनकर खिम सिंह पानी में कूद गया। वो अपने बेटे को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रहा, लेकिन तेज बहाव में बह गया।रामनगर के पुलिस इंस्पेक्टर अरुण कुमार सैनी ने बताया कि एसडीआरएफ की मदद से खीम सिंह का शव बरामद कर लिया गया है।

Read also- Haryana: नूह में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, तीन तस्कर और एक पुलिसकर्मी घायल

अरुण कुमार सैनी, इंस्पेक्टर, रामनगर: कल कोसी नदी में नहाते समय एक व्यक्ति की खिम सिंह, उम्र 45 साल की मौत हो गई है। जिसका शव आज सुबह एसडीआरएफ की मदद से बरामद किया गया। उसको पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है, जरूरी कार्रवीई की जा रही है।”

Read also- केरल शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने खोला केंद्र के खिलाफ मोर्चा, 1,500 करोड़ रुपये रोकने का लगाया आरोप

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *