Stock Market: महंगाई में नरमी से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 182 अंक मजबूत

Stock Market: खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी के साथ स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी रही और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 182 अंक के लाभ में रहा जबकि एनएसई निफ्टी 88 अंक से अधिक मजबूत हुआ।मंलगवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खुदरा महंगाई दर अप्रैल में करीब छह साल के निचले स्तर 3.16 पर आ गयी है।इससे भारतीय रिजर्व बैंक के लिए जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर में एक और कटौती की गुंजाइश बढ़ी है।कारोबारियों के अनुसार, इसके अलावा अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़े में नरमी और वैश्विक व्यापार तनाव कम होने से शेयर बाजार में सकारात्मक रुख रहा।

Read also- नकदी विवाद मामले में यशवंत वर्मा को मिली फौरी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 182.34 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,330.56 अंक पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 81,691.87 अंक तक गया और नीचे में 80,910.03 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.55 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,666.90 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स, इटर्नल, टेक महिंद्रा, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।
दूरसंचार कंपनी एयरटेल का शेयर एक प्रतिशत चढ़ा।कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही में पांच गुना होकर 11,022 करोड़ रुपये होने से उसके शेयर में तेजी आई।

Read also- पाकिस्तान को ड्रोन और समर्थन देने के तुर्किये के कदम का उदयपुर मार्बल व्यापारियों ने जताया विरोध

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी और पावरग्रिड शामिल हैं।सब्जियों, फलों एवं दालों की कीमतों में नरमी आने से अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति की दर घटकर लगभग छह साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर आ गई। इससे भारतीय रिजर्व बैंक के लिए जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में एक और कटौती की पर्याप्त गुंजाइश बन गई है।बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं, विनिर्मित उत्पादों और ईंधन की कीमतों में कमी आने से थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल में घटकर 13 महीने के निचले स्तर 0.85 प्रतिशत पर आ गई।एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि जापान के निक्की में नुकसान रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा।अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.88 डॉलर प्रति बैरल रहा।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 476.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 1,281.68 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 346.35 अंक की गिरावट आई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *