IPL 2020, मुंबई बनाम दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीता 27 वां मैच

अबू धाबी। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 13वें सीजन का 27वां मुकाबला आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मुंबई इंडिंयस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की ये लगातार चौथी जीत है, वहीं मुंबई के ओपनर डिकॉक को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

आपको बता दें, इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए और मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा 69 रन शिखर धवन ने बनाए और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रनों की पारी खेली।

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स से मिले 163 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए और ये सीजन का 27 वां मैच 5 विकेट से जीत लिया। जिसके बाद टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए ओपनर डिकॉक ने 36 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली तो वहीं सूर्यकुमार ने 32 गेंदों पर 53 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इनके अलावा ईशान किशन ने 15 गेंदों पर 28 रन बनाए ।

ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:-

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह ।

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, एलेक्स केरी, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नार्टजे ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *