जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किए खीर भवानी मंदिर के दर्शन

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को गांदरबल जिले में प्रतिष्ठित खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया है।

Read Also: कर्नाटक रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- केवल श्रेय लेने के लिए जाति जनगणना न करें…

मंगलवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने गांदरबल जिले में प्रतिष्ठित खीर भवानी मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की। बता दें, खीर भवानी मेला, कश्मीरी पंडितों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। इस वर्ष जून के पहले सप्ताह में इस मेला को आयोजित किये जाने की संभावना है। देश के सभी हिस्सों से कश्मीरी पंडित रागन्या देवी के मंदिर (खीर भवानी मंदिर) में इकट्ठा होते हैं।

CM अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर लिखा कि, “गांदरबल के बाकुरा में जलापूर्ति योजना का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो 4,000 से अधिक लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करेगी। उन्होंने गांदरबल के पांडच में एक वृद्धाश्रम का भी उद्घाटन किया और इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान और देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Read Also: भारी बारिश के कारण मदुरै में दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत

अब्दुल्ला ने सफापोरा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी कॉलेज में विज्ञान खंड की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा, “प्रौद्योगिकी आधुनिक उद्यमिता की रीढ़ है, हमारे युवाओं को भविष्य का नेतृत्व करने के लिए सक्षम होना जरूरी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *